LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Aurangabad train accident: अनुग्रह नारायण स्टेशन पर दर्दनाक हादसा! रिश्तेदार को पहुंचाने के बाद ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Aurangabad train accident: औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण स्टेशन पर ट्रेन से कटकर गोलू कुमार की दर्दनाक मौत। जानिए पूरी घटना, परिजनों की मांग और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।

 Aurangabad train accident
ट्रेन से कटकर युवक की मौत- फोटो : news4natio

Aurangabad train accident: औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण  स्टेशन पर  ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान  रिसियप थाना क्षेत्र के खेतपुरा गांव निवासी  किशोर पासवान के 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। युवक की मौत का सूचना रेल प्रशासन द्वारा परिजनों को दिया गया , वही घटना की सूचने मिलते ही मृतक के परिजन रेलवे स्टेशन पहुच , जहां स्टेशन अधिकारियों के द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरा करते हुए  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि मृतक अपने परिवार के सदस्यों को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन आया था। ट्रेन पकड़ाने  के बाद वह कैसे ट्रेन से कट गया। इसकी जानकारी किसी को नहीं हैं। इसके लिए स्टेशन प्रबंधक से प्लेटफॉर्म की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव  परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि मौत के बाद परिजनों  को रो रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट