LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में मंदिर का झंडा उखाड़ कर असामाजिक तत्वों ने नाली में फेंका, दो समुदायों के बीच बढ़ा तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Bihar News : औरंगाबाद में मंदिर का झंडा उखाड़कर नाली में फेंकने के बाद गाँव में तनाव का माहौल है. जहाँ दो समुदायों के लोग आमने सामने हो गए हैं. वहीँ घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में मंदिर का झंडा उखाड़ कर असामाजिक तत्
गाँव में तनाव - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के नरसन गाँव में उस वक्त तनाव उत्पन्न हो गया। जब गांव के नव निर्मित मंदिर के बाहर लगे झंडों को कुछ असामाजिक तत्वों ने नाली में फेंक दिया। मामला हसपुरा थाना क्षेत्र के नरसन  गांव से जुड़ा है। जब ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो  ग्रामीणों ने इसकी सूचना हसपुरा थाने को दी। इस घटना की भनक प्रशासन को लगते ही स्थानीय बीडीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी । 

मामले की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद के एसपी अम्बरीश राहुल और दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषिराज दलबल के साथ नरसन गाँव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वरीय अधिकारियों ने दोनों समुदाय के ग्रामीणों के साथ बातचीत की और सबो से शांति बनाए रखने की अपील की । एहतियात बरतते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा में उन्हें लगा दिया गया है । दरअसल  नरसन गाँव के नहर पुल के पास मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था और नव निर्मित मंदिर बजरंगबली और भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 अप्रैल से यज्ञ होना था। लिहाजा यज्ञशाला के निर्माण के साथ गाँव के गलियों व मंदिरों को भगवा झंडों से सजाया जा रहा था।

गांव के पूर्वी छोर पर देवी मंदिर स्थापित है और उसी रास्ते में दूसरे समुदाय के घर भी है। इसी रास्ते मे पड़ने वाली नाली में  सजाए गए झंडे को उखाड़कर डाल दिया गया था। पुलिस फिलहाल  गाँव में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और शरारती तत्वों की पहचान कर रही है। एसडीपीओ ऋषिराज ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है और अग्रतर कार्रवाई जारी है । इलाके में शांति कायम है मगर गाँव में भारी संख्या में पुलिस कैम्प कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके।    

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट