LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Accident News : औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, माँ की मौके पर हुई मौत, बेटा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar Accident News : औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार माँ बेटे को रौंद दिया. जिससे माँ की मौके पर मौत हो गयी. जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Bihar Accident News : औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बा
सड़क हादसा - फोटो : dinanath

AURANGABAD : बाइक पर सवार महिला को अज्ञात ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार महिला की मौत और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज के औरवां गांव निवासी विनोद चंद्रवंशी के 40 वर्षीय पत्नी नीलम कुमारी एवं घायल चालक इनके पुत्र 18 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए  लोगो ने बताया कि मां और बेटा दोनो बाईक से गोह के जगदीशपुर गांव में फुफेरा भाई नीतीश कुमार के घर गृह प्रवेश में शामिल होने गए हुए थे।  आज तकरीबन 1 बजे मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा के पास पीछे से अज्ञात ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें निलम कुमारी की मौके पर ही गई। वही शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे राहगीरों सुधीर कुमार एवं छोटु कुमार, पूर्व मुखिया शहजादा शाही, फहद शाही ने डायल 112 की पुलिस को जानकारी दिया। सूचना मिलते ही  112 के टीम मौके पर पहुँच दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया, जहाँ डॉक्टरो ने जाँचो उपरांत  निलम कुमारी को मृत घोषित कर दिया। तथा सुभम कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

Diarch GO

मृतिका के पति पंजाब के लुधियाना में मजदूरी का कार्य करते हैं, घटना की सूचने मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही रफीगंज थाना की पुलिस  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच  शव को अपने  कब्जे में लेते हुये  पोस्टमार्टम करने हेतु औरंगाबाद भेज दिया है,और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट