LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी से मासूम हुआ घायल, बच्चे को तुरंत पहुंचाया अस्पताल , दिल्ली का दौरा किया रद्द

Bihar News:शिवगंज से रफीगंज जा रहे औरंगाबाद सांसद की गाड़ी के काफिले की चपेट में आकर एक 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Bihar News: सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी से मासूम हुआ घायल, बच्चे
सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी से मासूम हुआ घायल- फोटो : reporter

Bihar News:शिवगंज से रफीगंज जा रहे औरंगाबाद सांसद की गाड़ी के काफिले की चपेट में आकर एक 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तुरंत बाद, सांसद ने बिना समय गंवाए बच्चे को अपनी गाड़ी में उठाया और उसे रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जब सांसद का काफिला वार गाँव से गुजर रहा था, तो सायरन की आवाज सुनकर एक 5 वर्षीय बच्चा उसे देखने के लिए सड़क की ओर दौड़ा और एस्कॉर्ट गाड़ी की चपेट में आ गया। बच्चे को सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद, सांसद ने खुद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज भेजा। उन्होंने बताया कि सिटी स्कैन के माध्यम से यह सुनिश्चित करना जरूरी था कि चोट गंभीर तो नहीं है।घटना की खबर मिलते ही बच्चे के परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए थे। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई, फिर भी सांसद ने कोई जोखिम नहीं लिया और उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए भेजा।

सांसद अभय कुशवाहा ने बताया कि बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन वह गाड़ी की चपेट में आ गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चे के पूरी तरह ठीक होने तक उसका इलाज उनकी देखरेख में होगा।

सूत्रों के मुताबिक, सांसद को उसी दिन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जाना था, लेकिन उन्होंने बच्चे की स्थिति को देखते हुए अपना यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया। उन्होंने बच्चे के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है। सांसद का यह कदम न केवल उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि वे अपने क्षेत्र के लोगों की परवाह करते हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर