LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Teacher News : बिहार के इस हाईस्कूल में रिटायर होने के बाद हेडमास्टर ने पदभार देने से किया इंकार, DEO के चिट्ठी पर जताई आशंका..गबन हो जाएगा.

Bihar Teacher News : बिहार के एक हाई स्कूल में रिटायर होने के बाद हेड मास्टर ने पदभार देने से इंकार कर दिया. उन्होंने DEO के चिट्ठी पर भी आशंका जताई है.......पढ़िए आगे

Bihar Teacher News : बिहार के इस हाईस्कूल में रिटायर होने के
हेड मास्टर की मनमानी- फोटो : SOCIAL MEDIA

AURANGABAD : औरंगाबाद के एक स्कूल में चार्ज देने के मामले ने तुल पकड़ लिया है। मामला दाउदनगर प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय कनाप का बताया जा रहा है। दरअसल इस स्कूल के प्रभारी प्रधानध्यापक मिथिलेश्वर प्रसाद विष्णु 31 अगस्त को रिटायर हो गए। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के वरीय शिक्षिका पूनम चौहान को इसकी जिम्मेवारी सौंप दी। इसके लिए डीईओ ने आदेश जारी कर दिया। 

लेकिन पेंच यहाँ फंस गया की पत्र मिलने के बाद भी पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश्वर प्रसाद विष्णु ने पूनम चौहान को पदभार देने से इंकार कर दिया। 

बीईओ को लिखे गए पत्र में पुर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा की पूनम चौहान को पदभार देने के लिए जो पत्र दिया गया है, उसपर हस्ताक्षर और मुहर नहीं लगा है। साथ ही पत्र में पत्रांक और दिनांक भी नहीं है। जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जो आदेश जारी किया है। वह अभी तक नहीं मिला है। पूर्व प्रधानध्यापक ने लिखा है की चूँकि मामला वित्त से जुड़ा है। 

कहा की छात्र कोष और विकास कोष को मिलाकर करीब बीस लाख रूपये जमा हैं। इसलिए वित्तीय अनियमितता होने की आशंका है। इसके मद्देनजर पूर्व प्रधानाध्यापक ने आदेश के मूल प्रति देने की मांग बीईओ से की है। वहीं पूनम चौहान ने कहा है की हार्ड कॉपी मिलने के बाद हेडमास्टर ने लेने से इनकार कर दिया है। 

NSIT
Nsmch