LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर युवक ने फ
युवक ने दी जान - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के बरहेता टोले मोरवा गांव में एक युवक ने बिहार पुलिस की मेरिट लिस्ट में नाम न आने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक संजीत कुमार 29 वर्षीय, जो रामेश्वर रविदास का पुत्र था। उसने बिहार पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी और प्रारंभिक मेरिट लिस्ट में उसका नाम आया था, लेकिन अंतिम परिणाम में नाम न आने से वह दुखी हो कर आत्म हत्या कर लिया है।

संजीत की मौत के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। परिजनों ने घटना की सूचना देव पुलिस को दिया।  सूचने मिलते ही देव थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। 

घटना की जानकारी देते हुए देव थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि मोरवा गांव के संजीत कुमार ने सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट