LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : औरंगाबाद में कोयल नहर में गिरकर युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद में कोयल नहर में गिरकर युवक की हुई मौत

AURANGABAD : जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के भलुआ चक गांव के पास कोयल नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव के पास से एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के काशीपुर के समीप स्थित ब्रिकेश्वर बिगहा निवासी प्रकाश मेहता (49) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मण मेहता के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम छा गया है और वे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बच्चों ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह तब सामने आई जब कुछ बच्चे शौच के लिए नहर की तरफ गए थे। बच्चों ने नहर में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा। साथ ही, पास में एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी हुई थी। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने मदनपुर पुलिस को घटना से अवगत कराया। 

प्रथम दृष्टया हादसा:

मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि मृतक की बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी होगी। रात के समय दुर्घटना होने और किसी के नहीं देख पाने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंधेरे के चलते समय पर मदद नहीं मिल पाई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। 

NSIT
Nsmch

जांच शुरू, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। पुलिस अब दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि यह केवल दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट