LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : औरंगाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से यु
युवक की मौत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : औरंगाबाद में हाइटेंशन बिजली तार के चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। घटना मदनपुर प्रखंड के दक्षिणी उमगा पंचायत के दक्षिणी पहाड़ी गांव के मुंशी बिगहा की है। 

घटना की जानकारी देते हुए मदनपुर जिला परिषद सदस्य शंकर यादवेंदू ने बताया कि मुंशी बिगहा निवासी गणेश भुइया का 22 वर्षीय पुत्र आशिक भुईयां घर से बाहर शौच करने गया था। तभी घर के बाहर ट्रांसफार्मर के पास हाई टेंशन तार नीचे की ओर लटक रहा था। जिसके चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। 

किसी तरह ग्रामीणों ने उसे बचाया और मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र लाया ,जहाँ  प्राथमिकी उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद रेफर कर दिया। सदर अस्पताल लाने के क्रम में उसने रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक युवक घर का एकलौता कमाऊ व्यक्ति था। उसके असमय जाने से घर के लोग अब लाचार हो गए। जिप सदस्य ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की राशि खर्च होने के बावजूद भी तार पॉल की स्थित बद से बदतर है। जिसे अविलंब ठीक करने की आवश्यकता है। मौके उपस्थित जिला परिषद सदस्य जिला प्रशासन तथा बिहार का सरकार से आग्रह किया है कि मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा दी जाए। जिससे उसके परिवार की परवरिश हो सके। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद बिहार से दीनानाथ का रिपोर्ट