LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यु
आकाशीय बिजली से गयी जान - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : आज औरंगाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।  घटना अम्बा थाना क्षेत्र के अतरौली बन गांव की है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी दिलीप कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में किया गया है। घटना के सम्बंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि  मृतक अपने खेत में डाले गए धान के बिचड़ा का सिचाई करने गया था। तभी अचानक तड़क मलक के साथ बारिश होने लगी। 

इसी दौरान युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया और अचेत हो गया था , जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा परिजन को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम सी मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

Diarch GO

आनन फानन में ग्रामीण तथा परिजन मौके पर पहुँच युवक को औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल लाया , जहाँ डॉक्टरो ने जाँचो उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। 

मौत की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने पटकने लगे। जिसे देख पूरे हॉस्पिटल में मातम छा गया। बताया जाता है की अमर कुमार अपने माता पिता का इकलौता वारिस था। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया में जुट गई है।  

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट