LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने दो बच्चों के साथ जहर खाकर ख़ुदकुशी करने की कोशिश की. जिससे मौके पर हडकंप मच गया......पढ़िए आगे

Bihar News : पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने जहर खाकर की खु
महिला ने की ख़ुदकुशी की कोशिश - फोटो : DINAANTH

AURANGABAD : औरंगाबाद के रफीगंज के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ घरेलू विवाद को लेकर जहर खा लिया है। यह घटना तकरीबन शाम 4:00 बजे की है। यह मामला तब सामने आया। जब दोनों बच्चों के साथ महिला भी स्टेशन पर छटपटाते लगी, जिसकी जानकारी मौके पर उपस्थित ग्रामीण सद्दाम हुसैन ने रेलवे पुलिस को दिया। 

घटना की सूचने मिलते ही रफीगंज रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुच सभी को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहाँ महिला समेत दोनो मासूमो का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया है।  पीड़ित महिला की पहचान बंदेया थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव निवासी दिलीप यादव के 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी, 5 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी एवं दो वर्षीय पुत्री सोहानी कुमारी के रूप में की गई है। 

Diarch GO

मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताई की कुछ दिनों से सास ससुर एवं पति से विवाद चल रहा था। जिससे तंग आकर जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से उसने अपने बच्चे तथा स्वयं जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया है। डॉ धनंजय शर्मा ने बताया कि जहरीला पदार्थ का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट