LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Accident News : औरंगाबाद में ऑटो और हाइवा के बीच हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी

Bihar Accident News : औरंगाबाद में ऑटो और हाइवा के बीच हुई भ

AURANGABAD : जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव के शिवाला के समीप ऑटो व हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे गंभीर रूप से घायल ऑटो सवार 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बलखोरा गांव निवासी स्व यमुना राम के पुत्र रंजीत राम के रूप में किया गया है। इसी घटना में एक महिला व एक पुरुष की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। 

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक रंजीत कुमार के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से पत्नी रूबी देवी के साथ हरिहरगंज थाना क्षेत्र के अररुआ गांव ससुराल जाने के लिए निकला था। आमस से दोनों पति-पत्नी बस पकड़कर औरंगाबाद उतरे। इसके बाद ऑटो पर सवार होकर हरिहरगंज के लिए रवाना हो गए। हालांकि उस ऑटो पर कई अन्य लोग भी सवार थे। 

Diarch GO

जैसे ही ऑटो कुटुंबा थाना क्षेत्र के विराज बिगहा गांव स्थित शिवाला के समीप पहुंचा, तभी हरिहरगंज की तरफ से आ रही हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दिया। हाइवा की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया। जहां के डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज किया गया और कुछ लोगों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल भेज दिया। इधर सदर अस्पताल में खड़गपुर गांव निवासी संगीता देवी की भी मौत हो गयी। 

इसके बाद डॉक्टरों ने रंजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन मगध मेडिकल कॉलेज गया जाने के दौरान बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। फिलहाल रंजीत की पत्नी रूबी की स्थिति खतरे से बाहर है। रंजीत की मौत के बाद परिजन उसके शव को लेकर आमस थाना आये जहाँ से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया, जहाँ नगर थाना की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल घटना को लेकर कुटुंबा थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट