LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

वीआईपी दर्शन का 'शॉर्टकट' फर्जी IPS बनकर गया मंदिर, पहुँच गया जेल!

बिहार में जमुई के बाद अब औरंगाबाद में फर्जी आईपीएस बनकर धौंस दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया. मामला जिले के देव सूर्य मंदिर का है. जहां उसकी स्थिति संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

वीआईपी दर्शन का 'शॉर्टकट'  फर्जी IPS बनकर गया मंदिर, पहुँच ग
फर्जी IPS बनकर गया मंदिर, पहुँच गया जेल! - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के जमुई में सितंबर 2024 में सिकंदरा पुलिस ने फर्जी आईपीएस बनकर घूमने वाले मिथिलेश को पकड़ा था। तब से फर्जी आईपीएस बनकर धौंस दिखाने के तमाम घटने देश के विभिन्न शहरों से सामने आई है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर के दर्शन करने की चाहत ने एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए इस युवक ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस पर रौब जमाना शुरू कर दिया।

क्या है पूरा मामला

भोजपुर जिले के आशीष कुमार नामक युवक ने भीड़ के कारण दर्शन न कर पाने पर सीधे औरंगाबाद एसपी को फोन किया। उसने खुद को आईपीएस बताकर वीआईपी दर्शन की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।एसपी के आदेश पर नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने उसे दर्शन कराया।हालांकि, थानाध्यक्ष को उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उन्होंने गुप्त रूप से जाँच शुरू की और फर्जी होने की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में ले लिया।

महिला पुलिसकर्मियों को दिया शादी का प्रलोभन

जांच में सामने आया कि यह फर्जी आईपीएस सोमवार से ही औरंगाबाद में पुलिसकर्मियों को धौंस दिखा रहा था। जानकारी के अनुसार, उसने खुद को कुंवारा बताकर कई महिला पुलिसकर्मियों को शादी का प्रलोभन भी दिया और कुछ लोगों से पैसे की उगाही करने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब उससे गहराई से पूछताछ कर रही है।