LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद में तीन बसों में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

Bihar News : औरंगाबाद में पेट्रोल पम्प पर खड़ी तीन बसों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी है. जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में तीन बसों में शॉर्ट सर्किट से लगी भ
तीन बसों में लगी आग - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में अकोढ़ा के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़ी तीन बसे में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें तीन बसें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एनएच-139 पर दाउदनगर थाना क्षेत्र में अकोढ़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो दिन पहले से ही दो बसे खड़ी थी। वही मंगलवार को पेट्रोल पंप पर एक बस और खड़ी की गई थी। 

पेट्रोल पंप कर्मी बिक्री कम होने के कारण शाम 5.00 बजे ही पेट्रोल पंप को बंद कर चले गये थे। इस कारण पेट्रोल पंप पर कोई भी मौजूद नही था। न तो बसों में कोई कर्मी मौजूद था और न ही पेट्रोल पंप पर कोई गार्ड था। इसी वजह से शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना का देर से पता चला। रात का सन्नाटा होने से पेट्रोल पंप पर जलती तीनों बसों को कोई नहीं देख सका। तकरीबन भोर में एनएच से गुजर रहे एक अज्ञात टैंकर चालक ने देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक तीनों बसे जलकर खाक हो चुकी थी। पेट्रोल पंप पर खड़ी दो बसें कझवा निवासी रघुवंश सिंह की बताई जा रही है, जो हसपुरा से औरंगाबाद के लिए चलती थी। वही तीसरी बस दाउदनगर के मनोज सिंह की है, जो दाउदनगर से अरवल के लिए चलती थी। 

हालाँकि सूत्रों को माने तो असामाजिक तत्वों द्वारा बसों की जलाई जाने की भी बात दबी जुबान से कही जा रही है। हालांकि इस मामले में दाउदनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ) अशोक कुमार दास ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है। हालांकि पुलिस आपराधिक कृत्य के नजर से भी मामले की जांच कर रही है। आसूचना का भी संकलन किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। यदि यह करतूत अपराधियों या असामाजिक तत्वों की भी होगी तो  पुलिस शीघ्र ही ऐसा करने वालों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट