LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Election 2025 : नौजवान तेजस्वी के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार, औरंगाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया दावा

Bihar Election 2025 : औरंगाबाद के ओबरा में अहिलेश यादव ने कहा की नौजवान तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार बनने जा रही है........पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : नौजवान तेजस्वी के नेतृत्व में बनने जा
तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव औरंगाबाद के ओबरा पहुंचे। जहाँ ओबरा के खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।  सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महागठबंधन समर्थित ओबरा से राजद प्रत्याशी ऋषि कुमार व गोह से राजद के प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार के पक्ष में लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्‍होंने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार जान गए हैं कि वह अब मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं। इसीलिए दूसरे के गले में पहले ही माला डाल दे रहे हैं। साथ ही उन्‍होंने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। 

सपा प्रमुख यादव ने कहा कि इस बार बिहार की जनता नई सरकार बनाने जा रही है और यह नई सरकार नौजवान मुख्यमंत्री तेजस्वी के नेतृत्व में बनने जा रही है। तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ-साथ सामाजिक न्याय की सरकार बनने जा रही है। इस बार की लड़ाई नौकरी बनाम भाजपा के बीच होने है। जीएसटी कानून लाने से आज देश में महंगाई आसमान छू रही है और जीएसटी कानून लाने वाले उसका उत्सव मना रहे है। 

उन्होंने कहा कि ये धरती संत पदार्थ बाबू और रामबिलास सिंह यादव की धरती है, जहां सबका सम्मान होता है। बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी तो सबके साथ सामाजिक न्याय होगा। बीजेपी के पास कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए अगर हिसाब किताब मांगे तो उनके पास जवाब नहीं है। ये चुनाव बीस साल के बिहार और ग्यारह साल की दिल्ली के हिसाब – किताब का भी चुनाव है। बीजेपी के लोग कह रहे थे कि किसान की आय दोगुनी करेंगे। लेकिन हुआ कुछ नहीं। इन लोगों ने छलने का काम किया। 

अखिलेश यादव ने कहा की हम अपने अनुभव का लाभ तेजस्वी यादव को देने का काम करेंगे। ये चुनाव सिर्फ बिहार का नहीं बल्कि देश का और खुद आपका भी चुनाव है। इस बार चुनाव के बाद नौजवानों का पलायन नहीं होगा। बल्कि बीजेपी का पलायन होगा। इस मौके पर राजद प्रत्याशी ऋषि कुमार और अमरेंद्र कुमार समेत महागठबंधन के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट