LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट आने से 12 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गयी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट आने स
किशोर की मौत - फोटो : DINANATH MAUAAR

AURANGABAD : जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरुआ पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना तब घटी, जब किशोर अपने माँ के साथ बारुण बाजार से पैदल अपने नाना के घर लौट रहा था। इसी क्रम में सड़क पार करने के दौरान यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी देते हुये बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान माली थाना क्षेत्र के चैनपुर भाटोलिया गाँव निवासी रामाशंकर पासवान के 12 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में किया गया है। 

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद से डेहरी की ओर जा रही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से ओमप्रकाश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे 19 को घण्टो जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। लेकिन बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार तथा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी के घण्टो प्रयास के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क से शव को हटा लिया। 

Diarch GO

घटना की जानकारी देते हुए रंजीत चौधरी ने बताया कि ओमप्रकाश अपने नाना के घर महावीर गंज श्रीनिवास पासवान के यहां करीब दस दिनों से रह रहा था। आज वह अपने मां मंजू देवी के साथ बारुण बाजार गया था। बारुण बाजार से अपने नाना के घर महावीर गंज पैदल जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे 19 पार करने के दौरान औरंगाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन ने ओमप्रकाश को कुचलते हुए भाग निकला।

ओमप्रकाश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। साथ में रही माँ ने चित्कार मारकर रोने लगी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करकर शव परिजन को सौंप दी और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट