LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

10वीं के छात्र ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल शिक्षक रेफर

उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक शिक्षक पर विद्यालय के ही दसवीं के 15 वर्षीय छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. छात्र के द्वारा किए गए हमले से शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए

10वीं के छात्र ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से
10वीं के छात्र ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार के औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक शिक्षक पर उन्हीं के 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

क्या है मामला?

यह घटना दाउदनगर के भखरुआ गया रोड स्थित ऑटो स्टैंड के पास सुबह लगभग 6:50 बजे हुई। घायल शिक्षक की पहचान सुदामा कुमार (53) के रूप में हुई है, जो औरंगाबाद के खखड़ा गांव के निवासी हैं और विद्यालय में 10+2 के गणित शिक्षक हैं।

Diarch GO

शिक्षक सुदामा कुमार रोज़ की तरह विद्यालय जाने के लिए ऑटो स्टैंड पर अपने प्रधानाध्यापक का इंतज़ार कर रहे थे। इसी दौरान, कथित तौर पर वही छात्र कुछ अन्य लोगों के साथ आया और उन पर गर्दन पर चाकू से कई बार हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

इलाज और पुलिस कार्रवाई

हमले के तुरंत बाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौके पर पहुँचे और खून से लथपथ शिक्षक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर ले गए। शिक्षक के गर्दन पर दस टाँके लगे हैं, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

मामले की जानकारी मिलते ही दाउदनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी है।

शिक्षक ने बताई हमले की वजह

घायल शिक्षक सुदामा कुमार ने दाउदनगर थाने में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उक्त छात्र का आचरण ठीक नहीं था, जिसके चलते उन्होंने पिछले साल उसे डाँट-फटकार कर चेतावनी दी थी। शिक्षक का कहना है कि इसी पिछली रंजिश के कारण आज छात्र ने उन पर जानलेवा हमला किया।