LATEST NEWS

  • Bihar Crime:  महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
  • Bihar Crime: महिला को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: तिरहुत स्नातक में प्रथम वरीयता की गिनती पूरी, वंशीधर ब्रजवासी इतने वोटों से आगे

  • Five Bhumihar Candidates Win in Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव में भूमिहार प्रत्याशियों का जलवा ! यादव-ब्राह्मण को झटका, एनडीए को 4 सीटें

  • Pakistan Linked Network
  • Bihar Crime: बिहार से गिरफ्तार हुए दो पाकिस्तानी एजेंट, ISI नेटवर्क से जुड़े मामले के खुलासा से

  • Ara Hospital
  • Bihar Health News: सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था! महिला मरीज को बेड नहीं मिला, बैठने की जगह पर

Road Accident In Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ट्रक-ऑटो में भीषण टक्कर, कई घायल

Road Accident In Bihar: बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में बड़ा हादसा हुआ है।

सड़क हादसा
3 महिलाओं की दर्दनाक मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar: बिहार के औरंगाबाद में सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। ट्रक और ऑटो की टक्कर जबरदस्त टक्कर में 3 महिलाओं की मौत हुई जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। दरअसल, पूरा मामला औरंगाबाद के बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा के समीप का है। 

ट्रक ऑटो में जोरदार टक्कर 

जानकारी अनुसार घटना मंगलवार की है। जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर के चलते तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में छह लोग घायल हुए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

3 महिलाओं की मौत 

मृतकों की पहचान फुलेसरी देवी (60), पत्नी स्व. केशव बिंद, सासाराम नगर थाना क्षेत्र, सागर मोहल्ला, अठनवां गांव सीता देवी (55), पत्नी स्व. उमाशंकर सिंह, शिवसागर थाना क्षेत्र, कुसहरा गांव और ननक देवी, चेनारी थाना क्षेत्र, सिमरी गांव शामिल है। 

5 लोग घायल

हादसे में घायल लोगों में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मरवा गांव के सीताराम साह, नटवार थाना क्षेत्र के छोटी नटवार गांव की मालती देवी समेत अन्य शामिल हैं। सभी घायल सदर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की पूरी जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NSIT
Nsmch