LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : औरंगाबाद के देव में 3 दिवसीय सूर्य महोत्सव की हुई शुरुआत, नहीं पहुंचा सरकार का कोई नुमाइंदा, डीएम और विधायक ने किया उद्घाटन

Bihar News : औरंगाबाद के देव में 3 दिवसीय सूर्य महोत्सव की ह

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में स्थित त्रेता कालीन भगवान भस्कर की नगरी देव में बड़ी ही धूम धाम से आज ग्रामीणों के द्वारा भगवान भास्कर का जन्म उत्सव  मनाया गया और शोभा यात्रा भी निकाली गई। आज दिन को हम सभी अचला सप्तमी के रूप में जानते हैं। आज के दिन को सूर्य सप्तमी के रूप में भी लोग जानते हैं। लोगो का मानना है कि आज के दिन पूजा अर्चना करने से सर्व मनोरथ पूर्ण होता है तथा शारीरिक क्लेश एवं रोग व्याधियों से मुक्ति मिलती है। वही आज औरंगाबाद जिला प्रशासन के द्वारा तीन दिवस सूर्य महोत्सव का आगाज कर दिया गया है जिसका उद्घाटन डीएम श्रीकांत शास्त्री, सदर विधायक आनंद शंकर सिंह तथा कुटुम्बा के पूर्व विधायक ललन भुइया ने  संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।

आपको बता दूं कि भगवान भास्कर के जन्म उत्सव के मौके पर बिहार सरकार के द्वारा तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसको लेकर जिला प्रसासन के द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यक्रम की तैयारी की जाती है। जिला प्रशासन के द्वारा इस साल भी भव्य तरीके से तैयारियां की गई है। इस महोत्सव के दौरान कई जाने-माने फिल्मी दुनिया के मशहूर  के द्वारा संगीत प्रस्तुति की जायेगी। लेकिन हद तो तब हो गया। जब बिहार सरकार के कई मंत्री के द्वारा इस महोत्सव का उद्घाटन होना था। लेकिन एक भी मंत्री इस महोत्सव के उद्घाटन में नहीं पहुच सके। आखिरकार इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं औरंगाबाद सदर विधायक आनंद शंकर सिंह, तथा कुटुंब के पूर्व विधायक ललन भइया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उद्घाटन के उपरांत सदर विधायक आनंद शंकर ने कहा कि कई तरह की कमियां तथा त्रुटियों है। इस कार्यक्रम का सरकार की तरफ इस वर्ष  कोई भी नेतृत्व करने नहीं आए हैं। यह तो कमियां है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा की यह भगवान भास्कर का मंच है कोई राजनीतिक मंच नहीं है। वैसे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 11 फ़रवरी को देव आना है। देव के लोग तथा मैं भी देव के विकास के लिए अपनी बात को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखूंगा।  

वही लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह ने जन प्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा भरपूर देव महोत्सव का प्रचार प्रसार नहीं कराया गया। जिसके कारण आज यहां पर  लोग देखने को कम मिल रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन मनमानी तरीके से इस महोत्सव को संचालित कर रहा है। अगर जिला प्रशासन इसमें सुधार नहीं लाती है तो मैं इसके खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक बात को पहुंचाने का काम करूंगा। क्योंकि यह महोत्सव जिला लिए बहुत बड़ा महोत्सव है और लाखों के संख्या में इस महोत्सव में लोग पहुंचते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं लोगों की उपस्थिति में कमी देखने को मिल रहा है। महोत्सव में खर्च होने वाली पैसा बिहार सरकार की पैसा होती है जो जनता की गाड़ी कमाई की पैसा होती है। उसे जिला प्रशासन अनदेखा न करें। 

वही जब इस मामले को लेकर औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री से जब बात किया गया तो उन्होंने  बताया की यह महोत्सव को लेकर काफी तैयारियां  की गई है और प्रचार प्रसार भी बहुत कराया गया है। जब पत्रकारों ने यह पूछा कि जिला प्रशासन के कार्यकलाप से कई राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्ष  नाराज दिख रहे है। उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने यह साफ बताया की यह कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम है। यह कोई राजनीतिक मंच नही है,जिसमे सभी जिला अध्यक्ष को बोलने का मौका दिया जायगा। उन्होंने यह भी कहा कि उद्घाटन में थोड़ा लोग कम है। लेकिन शाम होते सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटेगे। यह अनुमान  है।

NSIT
Nsmch

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट