LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News:243 गृह रक्षक जवानों ने ली निष्ठा और कर्तव्य की शपथ, जवानों पर बढ़ा दायित्वों का भार

Bihar News: औरंगाबाद के मदनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों का भव्य पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। ..

243 Home Guard Jawans took the oath of allegiance and duty
243 गृह रक्षक जवानों ने ली निष्ठा और कर्तव्य की शपथ- फोटो : reporter

Bihar News: औरंगाबाद के मदनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों का भव्य पारण परेड समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी अंबरीश राहुल ने जवानों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों का शपथ दिलाई, साथ ही उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।

समारोह में मुजफ्फरपुर के 175 और सीतामढ़ी के 68 गृह रक्षक जवान शामिल थे, जिन्होंने 120 दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। परेड के दौरान जवानों ने अतिथियों को सलामी दी और अपने अनुशासन का परिचय दिया। एसपी अंबरीश राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षु से गृह रक्षक बनने के बाद जवानों पर बड़ी जिम्मेदारियां आ गई हैं और समाज में गृह रक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जवानों से कहा कि अपने कर्तव्यों में कोई कसर न छोड़ें और जनता की सुरक्षा और सेवा में पूरी निष्ठा दिखाएं।

Diarch GO

समारोह में वरीय जिला समादेष्टा प्रभा कुमारी ने बताया कि पारण परेड पूरी करने के बाद ये जवान अपने-अपने जिलों में भेजे जाएंगे, जहां वे अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों का पालन करेंगे। इसके अलावा, डीएसपी मनिषा बेवी, डीएसपी अर्पणा कुमारी और पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने जवानों को शुभकामनाएं दी और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने पद और जिम्मेदारी के महत्व को समझते हुए कार्य करें।

यह समारोह न केवल नव नियुक्त गृह रक्षक जवानों के प्रशिक्षण की सफलता का प्रतीक था, बल्कि उनके कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित भविष्य की शुरुआत का भी संदेश देता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- दीनानाथ मौआर