LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Bihar News: जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर में छापेमारी, गिरफ्तारी के लिए खोज रही पुलिस, जानिए पूरा मामला

Bihar News: बिहार के अरवल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर छापेमारी की है। पुलिस जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार करने लिए भी खोज रही है। बताया जा रहा है कि वो फरार हैं।

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर छापेमारी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार पुलिस ने जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर छापेमारी की है। मिली जानकारी अनुसार अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उनके लाइसेंसी राइफल को जब्त कर लिया। जेडीयू नेता पर एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर छापेमारी 

जानकारी अनुसार इस घटना के बाद पुलिस ने कथित आरोपी जितेंद्र पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। घायल विकास कुमार के लिखित बयान के आधार पर मेहंदिया थाना में कांड संख्या 244/25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल की संलिप्तता हर्ष फायरिंग में पाए जाने की पुष्टि की।

Diarch GO

गिरफ्तारी के लिए खोज रही पुलिस 

जिसके बाद पुलिस ने राधे बिगहा, थाना शहर तेलपा स्थित जितेंद्र पटेल के आवास पर छापेमारी कर उनकी लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि जब्त राइफल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पटना भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में आरोप सही पाए गए हैं और जितेंद्र पटेल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी 

गौरतलब हो कि, बिहार में अपराधी कोई भी हो या तो वो जेल में रहेगा या बिहार छोड़ देगा ये कहना था राज्य के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी का। सम्राट चौधरी अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत भी हैं। वहीं बिहार पुलिस भी इस आदेश के अनुरूप काम कर रही है। आरोपी आम हो या खास सब पर कार्रवाई की जा रही है। अगर आरोपी सत्ताधारी दल से भी है तो भी उसे छोड़ा नहीं जा रहा है। यह मामला भी सम्राट के आदेश के अनुरूप देखा जा सकता है। जहां बिहार पुलिस ने जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर छापेमारी की है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष की तलाश भी कर रही है। 

NSIT
Nsmch