LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics : PK ने किसान महापंचायत में लालू और नीतीश पर किया हमला, कहा - लालू को बेटे की चिंता, आपके बच्चों को लाठी से पिटवा रहे नीतीश कुमार

Bihar Politics : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू नीतीश पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा की लालू अच्छे पिता है जो नौवी पास बेटे को बिहार का राजा बनाना चाहते हैं.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : PK ने किसान महापंचायत में लालू और नीतीश पर
लालू नीतीश पर हमला - फोटो : KUNDAN

ARWAL : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज अरवल जिले में आयोजित 'किसान महापंचायत' में हिस्सा लिया। जिले के कुर्था उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचने के दरम्यान प्रशांत किशोर का फूलों की वर्षा और ढोल-बाजे के साथ "जय बिहार जय-जय बिहार" नारे के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचने पर जन सुराज पार्टी के अरवल जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा,किसान नेता सह जनसुराज कार्यकर्ता तिलेश्वर कौशिक ने भव्य स्वागत किया। किसान नेता तिलेश्वर कौशिक ने उन्हें हल एवं पगड़ी देकर सम्मानित किया तो वहीं जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ मंटू शर्मा ने बड़ा माला पहनाकर स्वागत किया। 

किसान महापंचायत में अरवल, जहानाबाद और आसपास के जिलों से हजारों किसान शामिल हुए। किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के बच्चे दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं और इसके लिए बिहार के लोग ही जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्हें अपने बच्चों की चिंता नहीं है। बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि अपने बच्चों की परवाह करना क्या होता है। लालू जी को अपने बेटे की चिंता है, लालू जी का बेटा 9वीं पास नहीं हुआ। फिर भी उन्हें इस बात की चिंता है कि वह बिहार का राजा बने। हम लालू जी की शिकायत नहीं कर रहे हैं, हम उनकी तारीफ कर रहे हैं। वह इतने अच्छे पिता हैं कि भले ही उनका बेटा 9वीं पास नहीं हुआ फिर भी वह उसे राजा बनाना चाहते हैं। दूसरी तरफ बिहार के आम लोग हैं जिनके बच्चों ने बीए एमए कर लिया। लेकिन उन्हें चपरासी की नौकरी भी नहीं मिली। इसके साथ ही जब आपके बच्चे अपना हक मांगने जाते हैं तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपके बच्चों को पटना के डाक बंगले पर दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पिटवाते हैं। 

Diarch GO

प्रशांत किशोर ने किसान महापंचायत में बिहार के किसानों की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि बिहार में खेती खाने के लिए होती है, कमाने के लिए नहीं। बिहार में की जाने वाली खेती से खाने-पीने और पहनने का खर्च तो निकल जाता है, लेकिन अगर कोई बीमार पड़ जाए या उसे अपनी बेटी की शादी करनी हो तो उसे अपनी जमीन का एक हिस्सा बेचना पड़ता है। खेती से कोई आमदनी नहीं होती और कारोबार करने के लिए पूंजी भी नहीं है। बिहार में 100 में से 80 लोग प्रतिदिन 100 रुपये भी नहीं कमा पाते। महंगाई के इस दौर में अगर आप 100 रुपए भी नहीं कमाएंगे तो क्या बचाएंगे और अपने बच्चों के लिए क्या नया कर पाएंगे। इस मौके पर अरवल किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह,राज्य कोर कमिटी सदस्य रंजय कुमार,औरंगाबाद जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह,अरवल प्रखंड प्रमुख कुंती देवी सहित मगध क्षेत्र के जनसुराज पार्टी से जुड़े गणमान्य नेता मौजूद थे।

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट