LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

Road Accident In Bihar: वाहन चेकिंग के दौरान काल बना हाइवा! दो ट्रकों के बीच दबा सिपाही, दर्दनाक मौत से हड़कंप

Road Accident In Bihar: बिहार के अरवल में वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रिवहन विभाग की टीम नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी।

सड़क हादसा
दो ट्रकों के बीच दबा सिपाही - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar:  बिहार के अरवल से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां वाहन चेकिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में परिवहन विभाग के एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रात करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) विपुल शेखर के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी।

दोनों ट्रक के बीच दबा सिपाही

इस दौरान परिवहन सिपाही (BMS) मुकेश कुमार और गौतम कुमार एक ट्रक को रोककर उस पर जुर्माना की प्रक्रिया में लगे हुए थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मुकेश कुमार दोनों गाड़ियों के बीच में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गौतम कुमार टक्कर की वजह से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Diarch GO

अधिकारियों को नहीं दी जाती सुविधा

बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार मूल रूप से बक्सर जिले के रहने वाले थे। इस घटना के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। इधर विभागीय कर्मचारियों के बीच यह भी चर्चा है कि परिवहन विभाग को हर साल 4000 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया जाता है, लेकिन फील्ड में काम कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। कई जगहों पर न तो वाहन की सुविधा है और न ही पर्याप्त संसाधन, जबकि राजस्व वसूली का दबाव लगातार बना रहता है।

पिछले दिन दो कर्मियों की मौत 

गौरतलब है कि पिछले एक साल में परिवहन विभाग के दो कर्मियों की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है। इससे पहले दरभंगा में प्रवर्तन अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार की भी ड्यूटी के दौरान हादसे में जान चली गई थी। अब इस ताजा घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

NSIT
Nsmch

धीरज की रिपोर्ट