LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

पड़ोसी की सनक ने ली जान: आरा में ट्रैक्टर चालक युवक की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी की पत्नी पुलिस हिरासत में

पड़ोसी की सनक ने ली जान: आरा में ट्रैक्टर चालक युवक की दिनदह

बिहार के भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानपुर गांव में हथियारबंद अपराधियों ने एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था। अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए रवि के घर के बाहर ही उसे निशाना बनाया और दाहिनी आंख में गोली मार दी। इस अचानक हुए हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

पड़ोसी पर लगा हत्या का आरोप

मृतक के बड़े भाई रमाकांत के अनुसार, दोपहर के समय रवि अपने घर के बाहर बैठा था, तभी पड़ोसी सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुँचा। बिना किसी चेतावनी के आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे रवि की आंख में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन जख्म इतना गहरा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अवैध संबंध के शक में वारदात

पुलिस की प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के अनुसार, यह पूरी वारदात अवैध संबंध के शक में अंजाम दी गई है। आरोपी सरोज अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर विवाद करता था और रवि पर झूठे आरोप लगाता था। भाई का कहना है कि सरोज ने पहले भी रवि को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक राज ने भी पुष्टि की है कि मामला एक शादीशुदा महिला से संपर्क के विरोध से जुड़ा नजर आ रहा है।

पुलिस हिरासत में आरोपी की पत्नी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सरोज की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल, पुलिस महिला के बयानों और रवि के साथ उसके संबंधों के कोण से मामले की गहराई से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी

तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर रहने वाला रवि अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गीधा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार मुख्य आरोपी सरोज और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।