LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

ठनका की चपेट में आए वार्ड सदस्य किसान की दर्दनाक मौत, पति-पत्नी झुलसे, गांव में पसरा मातम

Bihar Weather: आसमान से गिरी आफत ने भोजपुर जिले में एक किसान परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। ..

Ward Member Farmer Dies in Lightning Strike Village Mourns
खेत में मौत बनकर टूटा आसमान- फोटो : reporter

Bihar Weather: आसमान से गिरी आफत ने भोजपुर जिले में एक किसान परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। भोजपुर आयर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत में काम कर रहे एक किसान की आकाशीय बिजली  की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।यह दर्दनाक हादसा आयर थाना क्षेत्र के अशुद्धन गांव, वार्ड संख्या-11 में हुआ। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भिखारी सिंह, पिता सुदर्शन सिंह, के रूप में हुई है। भिखारी सिंह पेशे से किसान थे और साथ ही जगदीशपुर प्रखंड की बरनांव पंचायत के वार्ड संख्या-11 के निर्वाचित वार्ड सदस्य भी थे।

जानकारी के अनुसार, भिखारी सिंह सोमवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ अचानक ठनका गिर पड़ा। बिजली की चपेट में आते ही किसान जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।इसी हादसे में गांव के ही ललन सिंह (50 वर्ष) और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी  भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।ग्रामीणों के मुताबिक, अचानक हुए इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। एक तरफ जहां वार्ड सदस्य की मौत से लोग गमगीन हैं, वहीं घायल दंपती की सलामती के लिए लोग दुआ कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आयर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों की आंखों के सामने अचानक उनका सहारा छिन गया। वहीं, वार्ड सदस्य की मौत की खबर फैलते ही पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

NSIT
Nsmch

मानसून के दौरान बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। खेतों में काम करने वाले किसान और खुले स्थानों पर रहने वाले लोग सबसे ज्यादा खतरे में रहते हैं।प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जाती रही है कि खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। बावजूद इसके, हर साल ठनका कई परिवारों को उजाड़ देता है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार