LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: VKSU में रचा गया इतिहास , पहली बार छात्रों से रूबरू कुलाधिपति, शिक्षा संवाद में गुणवत्ता, शोध और रोजगार पर होगी सीधी बात

Bihar News: VKSU के नूतन परिसर में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब बिहार के राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयद अता हसनैन छात्रों और शिक्षकों से सीधे संवाद करने पहुंचे।

VKSU Makes History as Chancellor Holds First Student Dialogu

Bihar News: आरा स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) के नूतन परिसर में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब बिहार के राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सैयद अता हसनैन छात्रों और शिक्षकों से सीधे संवाद करने पहुंचे। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध, रोजगार और विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह पहला मौका बताया जा रहा है, जब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सीधे कुलाधिपति के सामने अपनी बात रखने और सवाल पूछने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, छात्रों की परेशानियों को समझने और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मंथन करना भी है।

Diarch GO

कुलाधिपति के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। कुलपति प्रो. डॉ. शैलेन्द्र चतुर्वेदी की देखरेख में कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था की गई। राज्यपाल ने छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों से भी बातचीत की और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इस संवाद कार्यक्रम में भोजपुर और रोहतास जिले के कई प्रमुख कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। इनमें एसपी जैन कॉलेज सासाराम, महिला कॉलेज आरा, जगजीवन कॉलेज आरा समेत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बॉटनी और अन्य स्नातकोत्तर विभागों के विद्यार्थी शामिल हुए।

NSIT
Nsmch

इसके अलावा वोकेशनल कोर्स के छात्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। करीब 150 से 200 विद्यार्थियों को कुलाधिपति के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिला। छात्रों ने शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर, शोध सुविधाओं और विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल को लेकर अपने विचार साझा किए।

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस तरह के सीधे संवाद से छात्रों और कुलाधिपति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।कुलाधिपति का यह दौरा VKSU के लिए सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा में सुधार और छात्रों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार