LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक हादसा, सब्जी बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को स्कॉर्पियो ने रौंदा, गांव में मातम

Bihar Road Accident: एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बेलगाम स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।...

Vegetable Seller Dies After Scorpio Hits in Bhojpur
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बनी काल- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बेलगाम स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना सियाडीह गांव के समीप की बताई जा रही है। मृतक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय रामकृपाल महतो के 65 वर्षीय पुत्र जटूली महतो के रूप में हुई है।

Diarch GO

परिजनों के अनुसार जटूली महतो लंबे समय से गांव से सब्जी लेकर चरपोखरी बाजार में बेचने का काम करते थे। रोज की तरह वे आज भी सब्जी लेकर बाजार गए थे और शाम को बिक्री समाप्त कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वे मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

NSIT
Nsmch

परिजन घायल बुजुर्ग को जल्दबाजी में आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार