LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : भोजपुर में मुंडन संस्कार के दौरान महुली गंगा घाट पर हादसा, डूबने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, एक का शव पुलिस ने किया बरामद

Bihar News : आरा के सिन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गंगा घाट पर खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान करने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में मुंडन संस्कार के दौरान महुली गंगा घा
दो युवकों की डूबने से मौत - फोटो : ASHISH

ARA : जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान करने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

जानकारी के अनुसार, डूबने वालों की पहचान चंदा गांव निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र धनु यादव (18 वर्ष) एवं सोनू यादव (16 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि परिवार के लोग मुंडन संस्कार के लिए महुली गंगा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते नदी की तेज धार में बह गए।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही सिन्हा थाना प्रभारी सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम द्वारा गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि एसडीआरएफ टीम की मदद से देर शाम गंगा नदी से धनु यादव का शव बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण दूसरे किशोर सोनू यादव की तलाश रात में रोकनी पड़ी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट