LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में चौथे दिन भी जारी रही गवाही, दो प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने दर्ज कराया बयान

Bihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में चौथे दिन भी जारी

ARA : भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। न्यायिक आयोग के समक्ष दो महिला प्रत्यक्षदर्शी बताई जा रही चंद्रवती देवी और उषा देवी ने अपना बयान दर्ज कराया। आयोग के समक्ष गवाही देने के बाद दोनों महिलाओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने जो कुछ घटना के दौरान देखा, वही आयोग के सामने रखा है।

चंद्रवती देवी ने दावा किया कि उन्होंने घटना के दौरान भरत तिवारी को पुलिस के साथ देखा था। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी आंखों से गोली चलने की घटना देखी और आयोग के समक्ष भी उसी संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उनसे आयोग ने घटना से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने अपने अनुसार जवाब दिया।

Diarch GO

वहीं, उषा देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आयोग के समक्ष वह घटना के बारे में विस्तार से बताना चाह रही थीं, लेकिन उनसे केवल उन्हीं तथ्यों पर जवाब देने को कहा गया जिन्हें उन्होंने स्वयं देखा था। उन्होंने बताया कि आयोग ने उनसे प्रत्यक्ष रूप से देखी गई घटनाओं के बारे में सवाल किए और उन्होंने उसी आधार पर अपना बयान दर्ज कराया। दोनों महिलाओं ने कहा कि उन्होंने न्यायिक आयोग के समक्ष वही बातें रखीं, जिनके वे स्वयं प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करती हैं। उनके बयानों को आयोग ने रिकॉर्ड कर लिया है।

गौरतलब है कि बिहार सरकार द्वारा गठित न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा इस मामले की जांच कर रहे हैं। आयोग अब तक कई गवाहों के बयान दर्ज कर चुका है और आगामी दिनों में अन्य गवाहों की भी गवाही प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान इस बहुचर्चित मामले की जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट