LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar News : बच्चों के विवाद में देवर की दबंगई, भौजाई को पटक-पटक कर पीटा, बीच-बचाव करने आई माँ के साथ भी की मारपीट

Bihar News : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जहाँ देवर ने भाभी की जमकर पिटाई कर दी.....पढ़िए आगे

Bihar News : बच्चों के विवाद में देवर की दबंगई, भौजाई को पटक
देवर ने की भाभी की पिटाई - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई तीखी कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि पारिवारिक कलह के बीच देवर ने अपनी ही भौजाई के साथ बेरहमी से मारपीट की और उन्हें जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सदर अस्पताल में इलाज जारी

पीड़ित महिला की पहचान सलेमपुर गांव निवासी राहुल कुमार की 28 वर्षीय पत्नी मधु देवी के रूप में हुई है। वहीं, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी सास, यानी बाल नारायण सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सुनेना देवी भी मारपीट में चोटिल हो गईं। घटना के तुरंत बाद परिजनों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक ही मकान में अलग-अलग चूल्हा

स्थानीय सूत्रों और परिजनों के अनुसार, दोनों भाइयों का परिवार एक ही मकान में रहता है, लेकिन उनका खान-पान और चूल्हा अलग-अलग है। घरेलू मनमुटाव के बीच बच्चों के खेलने या किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपी देवर आपा खो बैठा और उसने अपनी भोजाई तथा मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय परिजनों ने इसकी सूचना चांदी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

जांच के बाद स्पष्ट होंगे कारण

फिलहाल अस्पताल में दोनों महिलाओं की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और बच्चों की लड़ाई से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि, मारपीट के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिसिया जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी।

आशीष की रिपोर्ट