LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

आरा में स्कूल वैन और बालू लदे ट्रक मे टक्कर, चालक समेत कई बच्चे घायल

आरा में स्कूल वैन और बालू लदे ट्रक मे टक्कर, चालक समेत कई बच
स्कूल वैन और बालू लदे ट्रक मे टक्कर- फोटो : आशीष

Arrah : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र स्थित कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्री-प्राइमरी बच्चों को लेकर जा रही संस्कार पब्लिक स्कूल की वैन को सामने से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन चालक समेत आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह स्कूल वैन प्रतिदिन की तरह सकड्डी से बच्चों को लेकर भदवर गांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे स्थित कुल्हड़िया रेलवे ओवरब्रिज पर यह दुर्घटना घटी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Diarch GO


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आईकार्ड पर दिए गए नंबरों से परिजनों को सूचना दी। साथ ही डायल-112 पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।


हादसे में वैन चालक सुनील कुमार पांडेय सहित गोलू कुमार, अंकुश कुमार, खुशी कुमारी, प्रताप, प्रिंस और रिशु जैसे बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले गए।

NSIT
Nsmch


कोईलवर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। पुलिस के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं, और दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए ट्रक तथा चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


आशीष की रिपोर्ट