LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News : भोजपुर के थानों में रक्षाबंधन का हुआ विशेष आयोजन, स्कूली बच्चियों और महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा व सम्मान का मिला भरोसा

Bihar News : भोजपुर में स्कूली बच्चियों, पुलिस दीदी और विभिन्न महिला संगठनों की सदस्यों ने थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Bihar News : भोजपुर के थानों में रक्षाबंधन का हुआ विशेष आयोज
पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी - फोटो : ASHISH

ARA : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गुरुवार को भोजपुर जिले के विभिन्न थानों में एक विशेष और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चियों, 'पुलिस दीदी' और विभिन्न महिला संगठनों की सदस्यों ने थानों में पहुंचकर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

राखी बंधवाते समय पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों और महिलाओं को समाज में पूर्ण सुरक्षा, सम्मान और हर संभव सहयोग का अटूट भरोसा दिलाया। थानों के सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम से पुलिस और आम जनता के बीच एक नई आत्मीयता, संवेदनशीलता और अटूट विश्वास का भाव देखने को मिला।

Diarch GO

मामले की जानकारी देते हुए भोजपुर पुलिस प्रशासन ने बताया कि रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज और पुलिस के बीच मजबूत होते जन-विश्वास तथा भाईचारे का भी एक सशक्त प्रतीक है। मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और निस्वार्थ सेवा के लिए पुलिस बल सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर थाना परिसरों में मौजूद स्थानीय नागरिकों, पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां खिलाईं। इस पूरे आयोजन ने आम जनमानस और पुलिस प्रशासन के बीच आपसी सहयोग, सौहार्द तथा सुरक्षा के भाव को और अधिक मजबूत करने का एक सकारात्मक संदेश दिया।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट