LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar barat firing: भोजपुर में बारात बनी हादसे का कारण, हर्ष फायरिंग में 2 घायल

Bihar barat firing: भोजपुर में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज आरा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Bihar barat firing
बारात में लापरवाही भारी- फोटो : news4nation

Bihar barat firing: रोहतास जिले से भोजपुर आई एक बारात में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों दूल्हे के चचेरे और फुफेर भाई है। यह घटना उस समय हुई जब बारात गांव में पहुंची और वहां डीजे बज रहा था। जानकारी के अनुसार, पोखराहा गांव से एक बारात गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव आई थी। जैसे ही बारात सेमियाना में पहुंची और जश्न शुरू हुआ, उसी दौरान अचानक हवाई फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए।

घायलों में अमिआव गांव के रहने वाले मोहम्मद जहांगीर अंसारी, जिनकी उम्र 34 साल है और पोखराहा गांव के 11 साल के मोहम्मद मजहर अंसारी शामिल हैं। दोनों को तुरंत इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि फायरिंग किसने की और कैसे यह घटना हुई।

आरा से आशीष की रिपोर्ट