LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar Flood : भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पवन सिंह की टीम ने बांटी राहत सामग्री, घांघर गांव के जरूरतमंदों को मिले कपड़े और खाद्य पदार्थ

Bihar Flood : भोजपुर जिले में बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजपुरी पावर स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह की ओर से राहत वितरण अभियान लगातार जारी है.......पढ़िए आगे

Bihar Flood : भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पवन सिंह की टी
बाढ़ पीड़ितों के लिए पवन सिंह - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन बाढ़ प्रभावित परिवारों की परेशानियां अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। ऐसे में भोजपुरी पावर स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह की ओर से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण का अभियान लगातार जारी है। रविवार को बड़हरा प्रखंड के घांघर गांव में पवन सिंह की टीम ने जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री मिलने के बाद महिलाओं और ग्रामीणों ने खुशी जताई और पवन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। 

राहत सामग्री

लाभार्थियों के अनुसार, उन्हें साड़ी, लुंगी, धोती, गमछा, चूड़ा, मिठाई और माचिस समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं, छोटे बच्चों के लिए कपड़े भी वितरित किए गए। घांघर गांव की एक महिला लाभार्थी ने बताया कि बाढ़ की वजह से परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में राहत सामग्री मिलने से उन्हें काफी सहारा मिला है। महिला ने कहा कि उन्हें इस तरह की मदद पहली बार मिली है और इसके लिए उन्होंने पवन सिंह को आशीर्वाद दिया।

जरूरत के अनुसार बांटी गई राहत सामग्री

पवन सिंह की टीम की ओर से अलग-अलग परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामग्री उपलब्ध कराई गई। महिलाओं के लिए साड़ी, बुजुर्ग और पुरुषों के लिए धोती, लुंगी और गमछा के साथ खाद्य सामग्री तथा बच्चों के लिए कपड़े दिए गए। बताया गया कि लाभार्थियों की पहचान कर एक-एक परिवार का नाम लेकर राहत सामग्री वितरित की गई। राहत वितरण अभियान का नेतृत्व पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह कर रहे हैं। टीम के सदस्य गुड्डू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी वितरण में मौजूद रहे।

इसके पहले यहाँ बांटी गयी 

इससे पहले पवन सिंह की ओर से पिपरापाती में कटान से प्रभावित बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच भी राहत सामग्री वितरित की गई थी। अब घांघर गांव में राहत पहुंचाने के बाद बड़हरा क्षेत्र के अन्य प्रभावित गांवों तक भी मदद पहुंचाने की बात कही गई है। रानू सिंह के अनुसार, बड़हरा प्रखंड के जिन गांवों में अभी तक राहत सामग्री नहीं पहुंच सकी है, वहां भी आगे मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। टीम की ओर से बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत वितरण अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट