LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident : भोजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पटना के पेंटर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : भोजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पटन

ARA : भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर टोला ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान घावों के ताव न सहते हुए युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान पटना जिले के फुलवारी शरीफ (नौसा) निवासी मोहम्मद लुकमान के 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सद्दाम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। सद्दाम पेशे से पेंटर था और घरों की रंगाई-पुताई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचे।

Diarch GO

परिजनों के मुताबिक, सद्दाम एक दिन पहले ही आरा के टाउन थाना क्षेत्र स्थित नजीरगंज मोहल्ले में अपनी बहन चंदा के घर ईद के बाद मिलने आया था। हादसे के समय वह अपनी बाइक से बिहारी मिल की तरफ जा रहा था, तभी जवाहर टोला ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। मोहम्मद सद्दाम अपने पांच भाइयों और दो बहनों में छठे नंबर पर था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे मां साजदा खातून, पत्नी फरजाना खातून और तीन छोटे बच्चों (दो बेटी और एक बेटा) को छोड़ गया है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद नवादा थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों के नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट