LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

बाखोरापुर मां काली के दरबार पहुंचे नीतीश कुमार, बिहार की समृद्धि की कामना, मंदिर ट्रस्ट ने सौंपा विकास का ज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमारभोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचे।...

Nitish Kumar Offers Prayers at Historic Bakhorapur Kali Temp
बाखोरापुर मां काली के दरबार पहुंचे नीतीश कुमार- फोटो : social Media

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाखोरापुर मां काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद लिया और देश एवं बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।पूर्व मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद नीतीश कुमार सीधे मां काली मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नीतीश कुमार के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी और प्रशासनिक अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में जुटे रहे। निर्धारित कार्यक्रम से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री मंदिर परिसर पहुंच गए और पूजा-अर्चना पूरी की।उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में जदयू और एनडीए कार्यकर्ता मंदिर परिसर में जुट गए। कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार जिंदाबाद और विकास पुरुष जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

Diarch GO

पूजा के बाद बाखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह के नेतृत्व में ट्रस्ट के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंदिर के विकास, पर्यटन विभाग के माध्यम से बाखोरापुर महोत्सव आयोजित कराने समेत कई मांगें रखी गईं। नीतीश कुमार ने सभी मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस मौके पर बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधा चरण शाह, बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।बाखोरापुर मां काली मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय विकास और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

ब्यूरो रिपोर्ट