LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Politics : 'नीतीश कुमार मेरे दिल में रहते हैं, मैं उनका हनुमान हूँ', बखोरापुर में पूर्व सीएम के स्वागत में बोले छोटू सिंह

Bihar Politics : पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार भोजपुर जिले के बखोरापुर काली मंदिर पहुंचे। जहाँ मंदिर में जाकर उन्होंने पूजा अर्चना की। इस मौके पर छोटू सिंह ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : 'नीतीश कुमार मेरे दिल में रहते हैं, मैं उनक
नीतीश कुमार का स्वागत - फोटो : SOCIAL MEDIA

ARA : पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अपने भोजपुर दौरे के क्रम में प्रसिद्ध बखोरापुर काली मंदिर पहुंचे। मंदिर प्रांगण में पहुंचकर उन्होंने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री के बखोरापुर आगमन पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया।

इस विशेष अवसर पर बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद रहे। छोटू सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उनके साथ क्षेत्र की चार पंचायतों के मुखिया और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल रहे, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

Diarch GO

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए छोटू सिंह ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भले ही वह वर्तमान में आधिकारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड में शामिल नहीं हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा उनके दिल में बसते हैं। उन्होंने खुद को नीतीश कुमार का 'हनुमान' बताते हुए कहा कि वह आगे भी उनके सिद्धांतों पर चलते हुए निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते रहेंगे।

छोटू सिंह ने राज्य के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं व अस्पतालों के सुदृढ़ीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसका लाभ आज पूरे बिहार की जनता को मिल रहा है।

NSIT
Nsmch

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके पुत्र निशांत कुमार भी स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं। बखोरापुर में पूर्व मुख्यमंत्री की इस धार्मिक यात्रा और समर्थकों के भारी उत्साह को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है। पूजा-अर्चना के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।