LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Bihar News : भोजपुर में महिला के घर में घुसकर बदमाशों ने की छेड़खानी और लूट की कोशिश, पुलिस ने हथियार के साथ 3 को किया गिरफ्तार

Bihar News : भोजपुर जिले के बभनिआंव गांव में एक महिला के घर में अवैध रूप से घुसकर हथियार के बल पर छेड़खानी, लज्जा भंग करने के प्रयास और लूटपाट की कोशिश की गई.....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में महिला के घर में घुसकर बदमाशों ने की
महिला के साथ छेड़खानी - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी, लज्जा भंग करने का प्रयास एवं लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मौके से तीन आरोपितों को दो देशी कट्टा के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को पुलिस संरक्षण में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 सितंबर 2026 की शाम की है। आरोप है कि कुछ लोग एक महिला के घर में घुस गए और हथियार के बल पर उसके साथ छेड़खानी एवं लज्जा भंग करने का प्रयास किया। साथ ही घर में लूटपाट करने की भी कोशिश की गई। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आरोपितों को पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो देशी कट्टा बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नागेंद्र मौर्या उर्फ नागेंद्र मरकम, पिता विध्याचल कुशवाहा, निवासी अलबालपुर अफगा, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) तथा मयंक श्रीवास्तव, पिता रंजन श्रीवास्तव, निवासी बिहियां, थाना बिहियां, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।

जगदीशपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है। पुलिस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट