LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News: बिहार की नाबालिग 'बसंती'! प्रेमी से शादी करने की जिद में टावर पर चढ़ी, प्रशासन के भी उड़े होश, घंटों काटा बवाल

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

टावर पर चढ़ी प्रेमिका
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के भोजपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रही है। जहां प्याग, पागलपन और शादी का ऐसा जुनन सवार हुआ कि एक नाबालिग लड़की 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। तपती दोपहरी में करीब 200 फीट की ऊंचाई पर घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पूरे प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फुला दिए। आम ग्रामीण सहित सभी लोग उससे नीचे आने को कहते रहे लेकिन टावर की चोटी पर बैठी लड़की सिर्फ एक ही जिद पर अड़ी थी प्रेमी से शादी कराओ।

200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका 

दरअसल, मामला भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहियारा गांव का है। जहां एक नाबालिग लड़की के हाईटेंशन ड्रामे से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती तपती धूप में करीब 200 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अडिग रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई।

Diarch GO

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी 

मौके पर पहुंचे चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन और महिला एसआई मधु कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। महिला पुलिस अधिकारी ने धैर्यपूर्वक बातचीत करते हुए लड़की को समझाया और प्रेमी से मोबाइल पर बात कराने का भरोसा दिलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

टावर से उतार थाने ले गई पुलिस

इसके बाद उसे थाने लाया गया और परिजनों को बुलाया गया। लड़की की मां के अनुसार, वह चार दिन पहले भी घर से भागकर सनदिया गांव पहुंच गई थी, जहां वह एक युवक से प्रेम करती है। परिजन उसे वापस घर लेकर आए थे, लेकिन वह फिर टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची को महिला पुलिस की निगरानी में समझाकर परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

भोजपुर से आशीष कुमार रिपोर्ट