LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News:भोजपुर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, मंदिर में शादी रचाने पहुंचे नाबालिग प्रेमी युगल को पुलिस ने लिया हिरासत में

Bihar News: महादेव मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की शादी रचाने पहुंच गए।...

Minor Couple Detained After Temple Wedding Attempt in Bhojpu
बाल विवाह की कोशिश नाकाम- फोटो : reporter

Bhojpur: जिले के नगर पंचायत गड़हनी के वार्ड संख्या-8 स्थित पुरानी बाजार के गौरीशंकर महादेव मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़का और नाबालिग लड़की शादी रचाने पहुंच गए। मंदिर में विवाह की रस्म पूरी होने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और देखते ही देखते मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने मंदिर में वैवाहिक रस्में पूरी कर ली थीं और वहां से अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी स्थानीय व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम की सूचना चरपोखरी थाना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मंदिर पहुंची और दोनों को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Diarch GO

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि लड़का और लड़की दोनों उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और दोनों की उम्र कानूनी विवाह आयु से कम है। पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि लड़की के जीजा इस विवाह के गवाह बने थे। पुलिस उनसे भी पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चरपोखरी थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार के निर्देश पर दोनों नाबालिगों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए उदवंतनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाबालिगों को विवाह के लिए किसने प्रेरित किया, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या इस मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई बनती है।

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। दोनों नाबालिगों के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार