LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, एक वार्ड सदस्य समेत तीन लोगों की हुई मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar News : भोजपुर जिले के तीन अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक वार्ड सदस्य समेत तीन लोगों की असमय मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस कर गए।

Bihar News : भोजपुर में आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर, एक वार्ड
आकाशीय बिजली का कहर - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले में सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। जिले के चरपोखरी, गड़हनी और आयर थाना क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में एक वार्ड सदस्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल एवं निजी अस्पताल में चल रहा है। 

पहली घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के खराटी गांव की है, जहां कामता सिंह के 33 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार की खेत में धान की रोपनी के दौरान ठनका गिरने से मौत हो गई। वह पेशे से किसान थे। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह रोपनी के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हुई और इसी बीच उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। गंभीर रूप से घायल गोविंद कुमार को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

Diarch GO

दूसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदुरी गांव में हुई। यहां नदी किनारे खेत में रोपनी कर रही 18 वर्षीय नंदनी कुमारी, पिता बिरेन्द्र चौधरी, की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन चांदनी कुमारी तथा गांव की एक अन्य किशोरी भी घायल हो गईं। परिजन दोनों बहनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नंदनी को मृत घोषित कर दिया। घायल चांदनी का इलाज सदर अस्पताल तथा दूसरी किशोरी का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। 

तीसरी घटना आयर थाना क्षेत्र के अशुद्धन गांव की है, जहां वार्ड संख्या 11 के वार्ड सदस्य भिखारी सिंह (45 वर्ष) की ठनका गिरने से मौत हो गई। वह सुदर्शन सिंह के पुत्र एवं पेशे से किसान थे। घटना में गांव के ललन सिंह (50 वर्ष) और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी (40 वर्ष) भी घायल हो गए। दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। इन तीनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट