LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

आरा के महंत महिला कॉलेज में पत्रकार से अभद्रता, महिला प्रोफेसर पर मोबाइल छीनने का आरोप

आरा के महंत महिला कॉलेज में पत्रकार से अभद्रता, महिला प्रोफे
आरा के महंत महिला कॉलेज में पत्रकार से अभद्रता- फोटो : आशीष

Arrah : भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित प्रसिद्ध महंत महिला कॉलेज में छात्राओं के विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे एक स्थानीय पत्रकार के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि कवरेज से रोकने के लिए एक महिला प्रोफेसर ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया।


अधिक फीस वसूली के खिलाफ छात्राओं के विरोध प्रदर्शन की कवरेज करने पहुंचे थे पत्रकार

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज की छात्राएं प्रशासन पर निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगाते हुए परिसर में हंगामा और प्रदर्शन कर रही थीं। इसी मामले में कॉलेज प्रशासन का पक्ष जानने और छात्राओं के विरोध की कवरेज के लिए पत्रकार प्राचार्य कार्यालय की ओर जा रहे थे।

Diarch GO


महिला प्रोफेसर पर बदसलूकी और वीडियो रोकने का आरोप

पत्रकार का आरोप है कि इसी दौरान कॉलेज की एक महिला शिक्षक ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब पत्रकार ने घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग जारी रखनी चाही, तो महिला प्रोफेसर ने रिकॉर्डिंग रोकने का दबाव बनाया और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही।


प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए पत्रकार ने घटना पर जताई गहरी नाराजगी

पत्रकार ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता और समाचार संकलन के दौरान इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है।

NSIT
Nsmch


इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल महंत महिला कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक सफाई या बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि यदि कॉलेज प्रशासन इस संबंध में अपना पक्ष रखता है, तो उसे भी प्रमुखता से सामने लाया जाएगा।


आशीष की रिपोर्ट