LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : सूरत से गाँव लौटे इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

Bihar News : भोजपुर में सूरत से गाँव लौटे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घर से बुलाकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : सूरत से गाँव लौटे इंटर के छात्र की गोली मारकर ह
युवक की हत्या - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाही गांव में इंटर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय के पुत्र सुमित पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली मारी गई है। मृतक के बाबा ने बताया कि सुमित कल ही गुजरात के सूरत से अपने पिता के पास से घर आया था और रात में उनके बगल में ही सोया हुआ था। लेकिन वह कब उठकर बाहर चला गया, इसका उन्हें आभास नहीं हुआ। 

Diarch GO

वहीं मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सुमित इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था और दोनों भाई अपनी मां के साथ गांव में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि सुमित कल शाम घर आया था। इसके बाद रात में वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। 

कहा की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क किनारे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

आशीष की रिपोर्ट