LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : भोजपुर में हर्ष फायरिंग का कहर, बीमार भाई की दवा लाने गए युवक को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : भोजपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गयी. इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर में हर्ष फायरिंग का कहर, बीमार भाई की द
युवक को लगी गोली - फोटो : ASHISH

ARA :  भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौली गांव के समीप गुरुवार को हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर (वार्ड नंबर 2) निवासी जीतन सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आनन-फानन में उसे आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसके पैर से गोली बाहर निकाली है।

बीमार भाई की दवा लेकर लौट रहा था युवक

घायल धर्मेंद्र कुमार ने अस्पताल में बताया कि उसके भाई को तेज बुखार था, जिसकी दवा लेने के लिए वह बाइक से एक अन्य साथी के साथ घर से निकला था। दवा खरीदकर वापस लौटने के दौरान जब वह बरौली के समीप पहुँचा, तभी वहां से गुजर रही एक बारात में कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली सीधे उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

Diarch GO

बारात में फायरिंग से मची अफरा-तफरी

बारात में अचानक हुई गोलीबारी और युवक को गोली लगने के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। शादी की खुशियां पल भर में दहशत में बदल गईं और लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। इस घटना ने एक बार फिर शादियों और समारोहों में प्रतिबंधित 'हर्ष फायरिंग' पर प्रशासन की सख्ती और लोगों की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

डॉक्टर ने ऑपरेशन कर निकाली गोली

आरा के निजी अस्पताल में भर्ती युवक का इलाज प्रसिद्ध डॉक्टर सूर्यकांत निराला की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टर निराला ने बताया कि युवक को बाएं पैर में गोली लगी थी, जिसे सफल ऑपरेशन के बाद निकाल दिया गया है। फिलहाल मरीज की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है ताकि किसी भी तरह के संक्रमण या अन्य जटिलता को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

छानबीन में जुटी मुफस्सिल थाना पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस बारात में शामिल उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है जो अवैध रूप से हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बारात के आयोजकों से भी पूछताछ की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

आशीष की रिपोर्ट