LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Road Accident : आरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एम्बुलेंस के बीच हुई सीधी भिड़ंत, फोरलेन पर मची चीख-पुकार

Bihar Road Accident : भोजपुर में फोरलेन सड़क पर ट्रक और एम्बुलेंस के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी. जिससे कई लोग जख्मी हो गए........पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : आरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और एम्बु
आरा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही मोड़ के पास आज एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहाँ एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर चीख-पुकार मची रही और देखते ही देखते स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस काफी तेज गति से फोरलेन की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। इस दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक वाहन के मलबे में ही फंस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सहायता नहीं मिलती, तो चालक की जान भी जा सकती थी।

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही आरा नगर थाने की पुलिस पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस टीम अब मामले की गहनता से जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज सवार था या नहीं, और क्या यह हादसा किसी यांत्रिक खराबी या लापरवाही के कारण हुआ है। स्थानीय लोगों ने फोरलेन और सिंगही मोड़ के पास बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों पर चिंता जताई है। पुलिस ने फिलहाल ट्रक और एम्बुलेंस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर और सड़कों पर सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट