LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

मजदूर दिवस पर सम्मान: पीरो में उपसभापति प्रत्याशी अमित गुप्ता ने श्रमिकों को किया सम्मानित, पिता के हाथों दिलवाए अंगवस्त्र

मजदूर दिवस पर सम्मान: पीरो में उपसभापति प्रत्याशी अमित गुप्त

Arrah : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पीरो नगर परिषद क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और सम्मान की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। नगर परिषद पीरो के उपसभापति प्रत्याशी अमित गुप्ता ने नगर की व्यवस्था और साफ-सफाई में दिन-रात जुटे रहने वाले श्रमिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य समाज के उस वर्ग के प्रति आभार व्यक्त करना था, जो बिना थके शहर को सुंदर बनाने में अपना पसीना बहाते हैं।

पिता वीरेंद्र प्रसाद के हाथों मिला सम्मान 

सम्मान समारोह के दौरान अमित गुप्ता ने अपनी गौरवशाली पारिवारिक परंपरा का निर्वाह करते हुए अपने पिता वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के हाथों नगर परिषद के कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित कराया। पिता के हाथों अंगवस्त्र और मिठाई पाकर श्रमिक काफी भावुक और उत्साहित नजर आए। अमित गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों के हाथों मेहनत की कद्र होना ही श्रम का असली सम्मान है।

श्रमिकों के चेहरे पर दिखी खुशी और उत्साह 

कार्यक्रम के दौरान अंगवस्त्र और मिठाई भेंट किए जाने पर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सम्मान पाकर गदगद हुए श्रमिकों ने कहा कि अक्सर उनके काम को अनदेखा कर दिया जाता है, लेकिन इस तरह का सम्मान उनके मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करता है। श्रमिकों ने अमित गुप्ता के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की और आगामी नगर परिषद चुनाव में उनकी जीत के लिए अपनी शुभकामनाएं और दुआएं भी दीं।

NSIT
Nsmch

श्रमिकों को बताया नगर का असली कर्णधार 

इस मौके पर अमित गुप्ता ने श्रमिकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और विकास की नींव में इन श्रमिकों का ही श्रम होता है। उन्होंने कहा, "नगर परिषद की व्यवस्था बनाए रखने में हमारे इन साथियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। समाज का यह कर्तव्य है कि हम उनके योगदान को न केवल पहचानें, बल्कि समय-समय पर उन्हें वह मान-सम्मान भी दें, जिसके वे असल हकदार हैं।"

सामाजिक सरोकार की हुई सराहना 

पीरो नगर परिषद के स्थानीय नागरिकों ने भी अमित गुप्ता की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि राजनीति से इतर इस तरह के सामाजिक सरोकार समाज में एक सकारात्मक संदेश भेजते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने श्रमिकों के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प लिया। फिलहाल, इस सम्मान समारोह की चर्चा पूरे पीरो क्षेत्र में हो रही है।

आशिष की रिपोर्ट