LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

आरा सिविल कोर्ट के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत बदमाशों ने स्कूल बस में की तोड़फोड़

आरा सिविल कोर्ट के पास हाई-वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत बदमाश

Arrah : जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट के समीप नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाते हुए एक स्कूल बस को निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ डाले। इतना ही नहीं, उपद्रवियों ने बस के ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई भी कर दी। कोर्ट जैसे अति-संवेदनशील इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा और स्कूली बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।


महिला दरोगा से बदसलूकी और धक्का-मुक्की

हैरानी की बात यह रही कि जब मौके पर मौजूद एक महिला दरोगा ने बीच-बचाव करने और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, तो नशे में धुत बदमाशों ने उनके साथ भी बदतमीजी की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने महिला अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सिविल कोर्ट परिसर, जहां हमेशा पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है, वहां पुलिस अधिकारी के साथ ऐसी हरकत ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों के सहयोग से एक आरोपी गिरफ्तार

हंगामे के दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी की और घटना में शामिल एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी काली रंग की स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है ताकि फरार आरोपी और वाहन का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार बदमाश की पहचान की जा रही है।


सुरक्षा के दावों की खुली पोल

सिविल कोर्ट के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद बदमाशों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि यदि कोर्ट के पास ही पुलिस सुरक्षित नहीं है और बदमाश बेखौफ होकर स्कूल बस पर हमला कर सकते हैं, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा। इस घटना ने शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, जिससे अभिभावकों में भी डर का माहौल है।


फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

नगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार स्कॉर्पियो सवार की तलाश में शहर के विभिन्न निकास द्वारों पर नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश कहीं किसी बड़े अपराधी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं। फिलहाल, कोर्ट परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Diarch GO


आशीष कुमार की रिपोर्ट