LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Road Accident In Bihar: बेटी की ससुराल से लौट रहे पिता की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे के हुए शिकार

Road Accident In Bihar: बिहार के आरा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपनी बेटी की ससुराल से वापस आ रहे थे इसी दौरान वो सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।

सड़क हादसा
सड़क हादसे में बुजु्र्ग की मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के भोजपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाट पोखर मोड़ के पास हुआ। मृतक की पहचान हरिलाल सिंह (56 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सोनवर्षा गांव के रहने वाले थे और पेशे से किसान थे।

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार हीरालाल सिंह मोपेड से अपनी बड़ी बेटी के ससुराल देव टोला गांव गए थे। वहां से लौटने के दौरान हाट पोखर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Diarch GO

परिजनों में मचा कोहराम 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाइक पर सवार दोनों घायल युवकों का इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार मृतक के छोटे दामाद नीतीश कुमार ने बताया कि हीरालाल सिंह अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट