LATEST NEWS

  • Bihar News : बांका में निपुण 2.0 योजना के तहत चयनित हुआ उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, दिल्ली से पहुंची शिक्षा विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण
  • Bihar News : बांका में निपुण 2.0 योजना के तहत चयनित हुआ उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, दिल्ली से

  • Bihar News : भोजपुर में पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, दो दिन तक दर्ज नहीं हुई FIR, SDPO के संज्ञान पर जागी पुलिस
  • Bihar News : भोजपुर में पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला, दो दिन तक दर्ज नहीं हुई

  • वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी: बिहार में 23 लाख से अधिक पुरानी गाड़ियों पर HSRP नहीं, त्योहारों पर परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान
  • वाहन चालकों के लिए बड़ी चेतावनी: बिहार में 23 लाख से अधिक पुरानी गाड़ियों पर HSRP नहीं, त्योहारों

  • Bihar News : पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन, जेपी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा
  • Bihar News : पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • Bihar IPS Transfer list
  • Bihar IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एडीजी रत्न संजय को मिली विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी, पटना समेत

Bihar News : भोजपुर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, फोरलेन पर लग्जरी कार से 5 लाख की विदेशी शराब किया जब्त, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : भोजपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एक लग्जरी कार से 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से दो अंतरजिला शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन, फोरलेन प
शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बक्सर-आरा-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर ओवरब्रिज के समीप छापेमारी कर एक लग्जरी अर्टिगा कार से 5 लाख रुपये मूल्य की 421.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से दो अंतरजिला शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक चार पहिया वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पटना की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक आयुक्त मद्यनिषेध (भोजपुर) के निर्देश पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर फोरलेन पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

Diarch GO

जांच के क्रम में कायमनगर ओवरब्रिज के पास संदिग्ध स्थिति में आ रही एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01JX-8743) को रोककर तलाशी ली गई। कार के भीतर से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 1,728 बोतल शराब बरामद हुई। जब्त शराब में ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, आइकॉनिक व्हाइट, स्मिरनॉफ वोडका, मैजिक मोमेंट्स, ऑफिसर्स च्वाइस, 8 पीएम, मैकडॉवेल्स और बडवाइजर बीयर जैसे ब्रांड शामिल हैं, जिन पर 'For Sale in Uttar Pradesh' अंकित है।

मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पांडेय (पिता हरेंद्र पांडेय, निवासी हरदिया वार्ड-09, थाना जगदीशपुर, भोजपुर) और विनय कुमार (पिता संजीव ठाकुर, निवासी अर्जी वार्ड-10, थाना हिलसा, नालंदा) के रूप में हुई है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से लाकर पटना के बाजारों में खपाने की योजना थी।

NSIT
Nsmch

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिहार में शराब की अवैध तस्करी को रोकने के लिए चेक पोस्टों और मुख्य मार्गों पर आगे भी इसी तरह का सख्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

आशीष की रिपोर्ट