LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

भोजपुर में क्षेर नदी पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्जन डूबा : कई गांवों का संपर्क कटा, रास्ते में फंसे स्कूली बच्चों को ग्रामीणों ने ऐसे नदी पार कराई

भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण शाहपुर-बनाही मार्ग पर स्थित क्षेर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे निर्माणाधीन पुल के पास बना डायवर्जन पूरी तरह पानी में डूब गया। डायवर्जन के बह जाने से कई गांवों का संपर्क कट गया है....

भोजपुर में क्षेर नदी पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्जन डूबा : क
क्षेर नदी पर निर्माणाधीन पुल का डायवर्जन डूबा- फोटो : आशीष

Arrah : जिले के शाहपुर प्रखंड में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शाहपुर-बनाही मार्ग पर स्थित क्षेर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे निर्माणाधीन पुल के पास बना डायवर्जन पूरी तरह पानी में डूब गया। डायवर्जन जलमग्न होने के कारण सोमवार को इस मुख्य मार्ग पर गाड़ियों और पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।


स्कूली बच्चे रास्ते में फंसे, ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर नदी पार कराई

सड़क संपर्क टूट जाने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी। स्कूल जाने और घर लौटने के दौरान कई बच्चे नदी के एक तरफ फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और पानी के तेज बहाव के बीच मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों को सुरक्षित तरीके से नदी पार कराया।


हर साल बारिश में बनती है ऐसी स्थिति, ग्रामीणों ने पुल निर्माण में तेजी लाने की मांग की

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेर नदी पर बन रहे पुल का काम लंबे समय से धीमा चल रहा है। हर साल मानसून और बारिश के दिनों में डायवर्जन कीचड़ से भर जाता है या पानी में बह जाता है, जिससे पूरा इलाका अलग-थलग पड़ जाता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुल निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और बरसात को देखते हुए तत्काल मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।


विधायक राकेश ओझा ने डीएम से की बात, तत्काल राहत देने की अपील

डायवर्जन डूबने और राहगीरों के फंसने की जानकारी मिलते ही शाहपुर के स्थानीय विधायक राकेश ओझा हरकत में आए। उन्होंने तत्काल भोजपुर के जिलाधिकारी (DM) तनय सुल्तानिया से दूरभाष पर बातचीत कर इलाके के गंभीर हालात से अवगत कराया। विधायक ने आम जनता की दिक्कतों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजने तथा जल्द से जल्द आवागमन बहाल कराने का अनुरोध किया।


लंबे रास्ते तय करने को मजबूर राहगीर, प्रशासन से राहत की आस

NSIT
Nsmch

डायवर्जन पूरी तरह डूब जाने के कारण आवश्यक काम से निकलने वाले लोगों को अब कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर वैकल्पिक लंबे रास्तों से गंतव्य तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की निकासी या नए डायवर्जन का प्रबंध नहीं किया गया तो स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। फिलहाल पूरा इलाका प्रशासनिक मदद और रास्ते के चालू होने का इंतजार कर रहा है।

आशीष की रिपोर्ट