LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर में बिजली का टूटा तार बना काल, बिचड़ा डाल रहे देवर को बचाने गई भाभी, करंट की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत

Bihar News : भोजपुर जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से देवर और भाभी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में बिजली का टूटा तार बना काल, बिचड़ा डा
देवर भाभी की मौत - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ हाईटेंशन तार की चपेट में आने से देवर और भाभी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर डीह और बहुआरा बाधार के बीच स्थित खेत में गुरुवार को घटी। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गाँव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मुंगौल गाँव निवासी 23 वर्षीय साहुल कुमार, पिता हरवंश यादव खेत में धान का बिचड़ा डाल रहे थे। काम करने के दौरान ही खेत में पहले से टूटा पड़ा हाईटेंशन बिजली का तार अचानक उनकी चपेट में आ गया। बिजली का जोर का झटका लगते ही वह बुरी तरह झुलसने लगे और तड़पने लगे।

इसी बीच, उसी रास्ते से गुजर रहीं गाँव की 46 वर्षीया महिला बसंती कुंवर, पति स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह ने जब साहुल को तड़पते देखा, तो वह उन्हें बचाने के लिए बिना सोचे-समझे दौड़ पड़ीं। हालाँकि, अफरा-तफरी में वह भी उस टूटकर गिरे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गईं। करंट का प्रभाव इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

Diarch GO

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मृतक साहुल कुमार की शादी महज छह महीने पहले पूजा कुमारी से हुई थी और वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वहीं, मृतका बसंती कुंवर के सिर से पति का साया पहले ही उठ चुका था और अब उनके निधन से उनके 14 वर्षीय पुत्र अंकित और 9 वर्षीया पुत्री लखा अनाथ हो गए हैं। गाँव के रिश्ते में साहुल और बसंती देवर-भाभी लगते थे।

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय जगदीशपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, वहीं बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट